जौनपुर, अक्टूबर 7 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। अपना दल (एस) की मछलीशहर जिला इकाई की मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय मड़ियाहूं में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और 17 अक्तूबर को डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी ने कहा कि सभी सेक्टर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करें तथा बहन अनुप्रिया पटेल के विचारों और जनहित में किए जा रहे कार्यों से लोगों को अवगत कराकर पार्टी से जोड़ें। मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि सभी साथी मिलकर बड़ी संख्या में प्रतापगढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 विधा...