जौनपुर, दिसम्बर 7 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। अपना दल (एस) पार्टी की जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय मड़ियाहूं में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती के बिना चुनावी सफलता संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि पंचायती चुनाव निकट हैं, ऐसे में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनमानस से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजनाथ पटेल ने कहा कि चौपाल संवाद का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए अधिक लोगों को संगठन से जोड़ते हुए सदस्यता अभियान को गति दी जा सकती है। बैठक में नव-निर्वाचित प्रदेश सचिव सुनील पटेल, जफराबाद विधानसभा के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.