जौनपुर, मार्च 8 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। अपना दल (एस) मछलीशहर जिला इकाई की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय मड़ियाहूं में हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आरके पटेल शामिल हुए। मुख्य अतिथि माताबदल तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। सभी लोग मिलकर पार्टी के विभिन्न मंचों की जिला कमेटियों को शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जो जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी के रूप में तैयारी कर रहे हैं, वे गांव-गांव में चौपाल लगाकर जनता के बीच जाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। सा...