अपना झंडा अपने घर में ही लगाओ, नया राष्ट्रीय ध्वज बनाने की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक अजीबोeगरीब याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को तगड़ी डांट पिलाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स SC में देश के लिए एक नया राष्ट्रीय ध्वज अपनाने की मांग लेकर पहुंचा था। नया डिजाइन उसने खुद तैयार किया था और उसने उच्चतम न्यायालय से कहा कि अब तिरंगे को हटाकर इसे नया राष्ट्रीय ध्वज बना दिया जाए। याचिका देखते ही सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमकर क्लास लगाई। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने याचिका को तुरंत खारिज कर दिया। इससे पहले व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए याचिकाकर्ता ने हिंदी में तर्क देते हुए कहा कि वह एक संकट से जूझ रहा है और उसने न्याय और सनातन धर्म की रक्षा के लिए यह झंडा बनाया है। उसने कहा, "हमारे ऊपर संकट है। हम प्रकृति से लड़ रहे हैं। हम न्याय के लिए सत्य झंडा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.