हाथरस, अप्रैल 20 -- हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन के बैनर तले हाथरस जनपद की तीनों शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग , कृपाल आश्रम, पिछोंती हसायन एवं राजिंदर आश्रम वीरनगर सासनी पर आध्यात्मिक साप्ताहिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मिशन के प्रमुख व विश्व विख्यात आध्यात्मिक संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन प्रवचन ऑडियो-वीडियो के माध्यम से हुए। महाराज के वचनों ने उपस्थित संगत को रूहानियत और आंतरिक शांति का मार्ग दिखाया। महाराज जी द्वारा समझाया गया कि हमें अपना जीवन शांति और सादगी से प्रभु की रजा में जीना चाहिए। सत्संग के बाद महाराज जी ने सामूहिक रूप से सभी साध संगत को भजन अभ्यास पर बिठाया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बड़े ही भक्ति भाव से प्रभु का ध्यान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी संगत को अटूट लंगर परोसा गया। तीनों शाखाओं पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.