नोएडा, मई 19 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाली 25 वर्षीय महिला की मंगलवार सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में संस्था की केयरटेकर ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में जया करीब दो माह पूर्व से रह रही थीं। हापुड़ के पिलखुवा थाने की पुलिस ने उन्हें 13 मार्च 2026 को भर्ती कराया था। पुलिस अब तक जया के परिवार के बारे में पता नहीं लगा पाई है। जया के पास से भी परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मंगलवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें गंभीर हालत में वहां की केयरटेकर ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आश्रम प्रबंधन...