अपना घर आश्रम में भोजन का वितरण
रांची, जून 1 -- रांची। प्रमुख संवाददादता श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट की ओर से पुंदाग के मंगल राधिका मंदिर में संचालित अपना घर आश्रम में रविवार को भंडारा का आयोजन हुआ। आश्रम में रहने वाले निराश्रित व दिव्यांगजनों के बीच भोजन का वितरण हुआ। अन्नपूर्णा सेवा में सहृदय लोगों ने योगदान किया। इस मौके पर अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पूरणमल सर्राफ, शिवभगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, सुरेश चौधरी, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत, पवन पोद्दार समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.