वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम में रविवार को पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो गई। गेल के कार्यकारी निदेशक एचके गर्ग ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर में अन्य जगहों पर प्राथमिकता के तहत पाइप लाइन बिछाने, कनेक्शन देने का काम हो रहा है। गेल वाराणसी प्रशासन का दावा है कि 20 दिन में अपना घर आश्रम में पीएनजी का पाइप बिछाया गया है। इस दौरान जीएम सुशील कुमार, डीजीएम नवाजिश अली अंसारी, आश्रम के संस्थापक डॉ. के. निरंजन, डॉ. कात्यायनी, ओएन उपाध्याय, सचिव राकेश सिंह, रवि उपाध्याय, पूजा श्रीवास्तव, निर्मल चौधरी, अरविंद अग्रवाल, विश्वनाथ भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...