रांची, मार्च 6 -- रांची। पुंदाग स्थित सदगुरु कृपा अपना घर आश्रम में स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में होली का उत्सव मनाया गया। राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 50 से अधिक निराश्रितों और दिव्यांगों ने अबीर-गुलाल के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया। पंडित अरविंद पांडे द्वारा पूजा-अर्चना के बाद सभी ने भजनों पर झूमते हुए एक-दूसरे को रंग लगाया। मौके पर ट्रस्टी डूंगरमल अग्रवाल, संजय सर्राफ सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...