नई दिल्ली, जून 12 -- Saayoni Ghosh News: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी से बगावत करके लोकसभा में अलग ग्रुप का दर्जा मांग रहे सांसदों में 19 एमपी शामिल हैं, लेकिन जब से उस लिस्ट में सायोनी घोष का नाम और साइन सामने आया है, बाकी बागियों पर चर्चा और बहस पीछे छूट गई है। काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में लोकसभा के अंदर पार्टी को दो तिहाई सांसदों के साथ तोड़ने वाले 19 सांसदों में कोई भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर इतना आक्रामक नहीं रहता था या रहती थी। महुआ मोइत्रा और सायोनी घोष की चर्चा ही सदन में तीखे और चुटीले भाषण से सरकार पर हमले के लिए होती रही है। पाला बदलने की खबरों के बाद अपने पुराने भाषण और वीडियो को लेकर सायोनी घोष खूब ट्रोल हो रही हैं। बांग्ला फिल्मों की चर्चित एक्ट्रे...