आगरा, मई 2 -- पंचवटी परिवार द्वारा कुष्ठ सेवा सदन, ताजगंज में भावपूर्ण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर अपनापन, सहयोग और मानवता का सुंदर संदेश दिया, सेवा कार्य के दौरान परिवारीजनों ने भोजन प्रसाद वितरण, उपयोगी सामग्री एवं अन्य सेवा कार्यों के माध्यम से आश्रमवासियों का हौसला बढ़ाया,कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.मधु भारद्वाज कुष्ठ सेवा सदन की (सचिव) ने संचालन एवं सेवा कार्यों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि "नेक बनो, एक बनो" ही मानवता की सच्ची पहचान है, उन्होंने समाज को जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील बनने और सेवा भावना अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र अग्रवाल, श्याम भोजवानी, हरीश मोटवानी, ज्ञानी जोगिंदर सिंह, चांदनी भोजवानी, हर्षिल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.