नई दिल्ली, अगस्त 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन पर छोटे बच्चों के साथ राखी का त्योहार मनाया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों ने प्रधानमंत्री को राखी बांधते खूब बातें कीं अैर जिम्मेदार नागरिक बनने का वादा किया। एक बच्ची ने प्रधानमंत्री को प्यार किया तो एक बच्ची ने कमल वाली राखी बांधकर अपना प्रेम जताया। एक बच्ची ने राखी बांधते हुए कहा कि आप प्रकृति प्रेमी है इसलिए मैं आपको ये राखी बांध रही हूं। एक बच्ची ने कहा कि आप कहते हैं 'एआई फॉर ऑल' तो मैं वादा करती हूं कि मैं एआई को जिम्मेदारी से सीखूंगी, समझूंगी और उसका इस्तेमाल लोगों की मदद के लिए करूंगी। प्रधानमंत्री को राखी बांधने पहुंची एक छोटी बच्ची से पूछा ये कौन आया है, बच्ची ने बड़ी नादानी से जवाब दिया मैं आई हूं, इसे सुन हर कोई मुस्कुरा उठा। एक्स प...