अपडेट-----सरकार अपनी नाकामियों का बोझ जनता पर डाल रही है: खरगे
नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि सरकार अपनी नाकामियों का बोझ जनता पर डाल रही है। इसके साथ उन्होंने इसे प्रधानमंत्री का कंप्रोमाइज्ड मॉडल करार दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा लोगों को बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ जनता पर डालने का कार्य कर रही है। खरगे ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हुए अभी चार ही दिन हुए कि केंद्र सरकार ने दाम फिर बढ़ा दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की लूट और अदाणी को अमेरिका से छूट प्रधानमंत्री का कंप्रोमाइज्ड मॉडल है। खरगे ने कहा कि विश्व गुरु का झूठा दंभ भरने वाली केंद्र सरकार अमेरिका से हाथ पैर जोड़कर रूसी तेल खरीदने की अनुमति की एक मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.