अपडेट-स्कॉर्पियो की ठोकर से स्कूटी सवार युवक की मौत, मां गंभीर
गोरखपुर, मई 19 -- झंगहा/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी स्थित चूड़ीहार टोला में मंगलवार दोपहर बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है।राजधानी शाहिद अब्दुल्ला टोला निवासी फिरोज सुबह करीब 11 बजे अपनी 65 वर्षीय मां बदरू निशा को स्कूटी पर बिठाकर राजधानी चौराहे की ओर जा रहा था। इसी बीच राजधानी की ओर से घटुली घाट जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां बदरू निशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक फिरोज अपने पीछे पत्नी बेगम और पांच बच्चों का भरा-पूरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.