गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर थाना क्षेत्र में धर्मशाला के पास बौलिया कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह एक युवक की पेड़ से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक के गले में फंदा लगा हुआ था, हत्या कर लटकाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंची। साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया। देर शाम युवक की पहचान महराजगंज जनपद के कोतवाली इलाके के 25 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बौलिया कॉलोनी में स्थित पोखरे के पास एक पेड़ पर शुक्रवार की सुबह युवक की लटकती लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शाहपुर थाना पुलिस के साथ ही मौके पर एसपी सिटी निमिष पाटील भी पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि बॉडी को देखने से सुसाइड की आशंका लग रही है। पहचान के बाद पता चला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.