गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र में दंत उपचार के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके एक युवक की हालत गलत दंत उपचार और दवाओं के सेवन से बिगड़ गई। पीड़ित के आरोपों के आधार पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने डेंटल क्लीनिक संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के महावनखोर निवासी कार्तिकेय मिश्रा (32) ने एसीजेएम-2 न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका वर्ष 2014 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और वह नियमित इलाज व परहेज के साथ सामान्य जीवन जी रहे थे। वह दांत दर्द की शिकायत पर एक अगस्त 2025 को जुबिली कॉलेज के रोड, चित्रगुप्त मंदिर के पास, ओम डेंटल क्लीनिक पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने क्लीनिक संचालक डॉ. म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.