गोरखपुर, जून 3 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-दो, मोहनापुर में मंगलवार शाम ट्यूशन पढ़ने जा रही पांच छात्राओं ने मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आरोपियों ने उन्हें देखकर भोजपुरी खाना गाते हुए छींटाकशी की और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पादरी बाजार क्षेत्र के की रहने वाली कक्षा आठ की पांच छात्राएं, मंगलवार शाम करीब पांच बजे जंगल हकीम नंबर-दो स्थित टीएन पब्लिक स्कूल के पास जा रही थीं। आरोप है कि स्कूल के पास पहुंचने पर तीन युवक वहां आए और उन्हें देखकर भोजपुरी गीत गाते हुए रास्ता मांगने लगे। छात्राओं ने रास्ता पर्याप्त होने की बात कही।इस पर युवक अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप है कि कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद युवकों ने गाली...