औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में तालाब पर ड्यूटी कर रहे पंप ऑपरेटर के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला ठठराई निवासी राहुल वाल्मीकि ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई अर्जुन जल निगम में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है और तालाब पर नियमित रूप से पंप संचालन की ड्यूटी करता है। आरोप है कि 23 फरवरी की सुबह करीब सात बजे कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और तालाब का पानी दूसरी ओर मोड़ने लगे। जब अर्जुन ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि अज्ञात लोगों ने अर्जुन के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.