अपडेट : बीकानेर कैंप में करंट लगने से बस्ती के अग्निवीर की मौत
बस्ती, जुलाई 5 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राजस्थान के बीकानेर स्थित सेना के कैंप में शनिवार देर रात करंट की चपेट में आए बस्ती के अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव की मौत हो गई। कैंप से मिली जानकारी के अनुसार सैन्य अधिकारी शव लेकर बस्ती के लिए रवाना हो गए हैं और सोमवार सुबह बस्ती पहुंचने की संभावना है। परिवार के कमाऊ पूत की हुई मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। नगर पंचायत मुंडेरवा के वार्ड नंबर 12 पटेल नगर (उमरी अहरा) निवासी रामरक्षा यादव खेती किसानी करते हैं। उनकी तीन संतानों में से नरेन्द्र कुमार यादव ने गोरखपुर जनपद के सहजनवा में अपने मामा के यहां रहकर रेशमा रावत इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद गांव पर आकर गिठिनी स्थित एक निजी महाविद्यालय से स्नातक किया। फिर सेना में भर्ती की तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.