अपडेट : आरोपी सिया के परिवार को दुकान बंद करने का नोटिस
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (एफडीए) ने पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्या की आरोपी सिया गोयल के परिवार को दुकान बंद करने का नोटिस जारी किया। एएफडीए ने नियमों के कथित उल्लंघन के लिए मेवों और मसालों की दुकान का संचालन बंद करने का निर्देश दिया। वहीं, सिया के पिता प्रवीण गोयल ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह केतन हत्याकांड की जांच में सहयोग कर रहे हैं। गोयल ने कहा कि अगर उनकी बेटी मामले में दोषी पाई जाती है, तो उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए। उसे फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। सिया पर अपने मंगेतर केतन को प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर पुणे के लोहागढ़ किले की एक पहाड़ी से खाई में धकेलने का आरोप है, जिससे उनकी मौत हो गई थी。 यह भी पढ़ें- सिया गोयल शादीशुदा थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.