नई दिल्ली, जून 8 -- मध्य पूर्व में जारी युद्ध के 100वें दिन पहुंचते ही शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं। यह भी पढ़ें- आज रात... बेरूत हमले के बाद भड़का ईरान, इजरायल को दी चेतावनी; बढ़ा युद्ध का खतराईरानी हमले और इजरायली प्रतिक्रिया ईरानी हमलों के चलते इजरायल में सायरन गूंजने लगे। हालांकि, इजरायली सेना ने दावा किया कि सभी ईरानी मिसाइलों को मार गिराया गया। इजरायल ने ईरान के ताजे हमले को देखते हुए अपने देश में सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। ईरान का यह हमला तब शुरू हुआ जब इजरायल ने अमेरिकी चेतावनी को दरकिनार करते हुए रविवार को लेबनान में हवाई हमले किए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। इजरायली सेना ने इन हमलों को हिजबुल्ल...