फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनआईटी-पांच इलाके में रविवार देर रात एक आरओ सर्विस सेंटर के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुआं और लपटें दिखाई देने लगीं। तेज धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। करीब चार घंटे में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने की पुख्ता वजह का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 2:00 बजे एनआईटी-पांच स्थित एक आरओ सर्विस सेंटर के गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में प्लास्टिक सामग्री और आरओ से संबंधित उपकरण होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने के साथ ही गोदाम के अंदर सामान में धमाके होने लगे, जिससे इलाके में दहश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.