अपग्रेड वेलनेस सेंटर में सुविधा का अभाव, मरीजों को परेशानी
सुपौल, मई 25 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र की लतौना दक्षिण पंचायत के मटकुरिया वार्ड चार स्थित अपग्रेड वेलनेस सेंटर बदहाल है। यहां मूलभूत बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। किसी तरह वेलनेस सेंटर के संचालन की खानापूर्ति की जा रही है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण कमलेश साह, सर्वेश साह, रामानंद यादव, खेलानंद साह, रौशन देवी, सरस्वती देवी, नीतू कुमारी, किरण देवी, रूबी कुमारी आदि ने बताया कि यह वेलनेस सेंटर पंचायत के सुदूर ग्रामीण इलाके में संचालित हो रहा है। महादलित परिवारों के साथ लगभग चार हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की जम्मिेदारी है, लेकिन इस सेंटर में सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेन्द्र में चहारदीवारी का अभाव है। इसके कारण यहां अवारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.