सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के तहत मौजूदा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को हटाने के लिए रेलवे प्रशासन ने कुछ प्लेटफॉर्म पर अस्थायी ब्लॉक देने का निर्णय लिया है। इस कार्य के चलते 12 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक प्लेटफॉर्म संख्या 3 और 4 से संबंधित लाइनों को ब्लॉक किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, यह ब्लॉक चंडीगढ़ स्टेशन की लाइन नंबर 4 (प्लेटफॉर्म नंबर 3) और लाइन नंबर 5 (प्लेटफॉर्म नंबर 4) पर दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस कार्य के कारण किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है और न ही किसी ट्रेन का शॉर्ट टर्मिनेशन या ओरिजिनेशन प्रस्तावित है। हालांकि कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है। सीनियर डीसीएम नवीन...