निखिल पाठक, जुलाई 1 -- दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेता सलमान खान की उस याचिका पर छह जुलाई तक के लिए सुनवाई टाल दी है, जिसमें उन्होंने फिल्म 'काला हिरणः द बैटल फॉर लीगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि फिल्म को फिलहाल सेंसर बोर्ड के पास प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) के लिए ही नहीं भेजा गया है, इसलिए इस मामले में तत्काल किसी आदेश की जरूरत नहीं है। जस्टिस ज्योति सिंह की पीठ ने यह भी पाया कि अभिनेता की ओर से दाखिल जवाब अभी रिकॉर्ड पर नहीं है। सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए तुरंत आदेश देने की मांग की, लेकिन फिल्म निर्माताओं की ओर से अदालत को भरोसा दिलाया गया कि अगली सुनवाई यानी छह जुलाई सोमवार तक फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पास सर्टिफिकेशन के लिए नहीं भे...