अपकमिंग फिल्म के खिलाफ HC पहुंचे सलमान खान; प्रोड्यूसर बोले- अभी तो वो रिलीज हो भी नहीं सकती
श्रुति कक्कड़, सितम्बर 10 -- दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। उनके वकील ने इस फिल्म को सलमान की छवि खराब करने के इरादे से बनाई गई फिल्म बताया और कहा कि अगर यह फिल्म रिलीज होती है तो इससे अभिनेता के निष्पक्ष सुनवाई के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा। याचिका के अनुसार फिल्म में सलमान को कई ऐसे गंभीर अपराधों में लिप्त होना बताया गया है, जिनके लिए कभी उन पर कोई केस चला ही नहीं। इसी बीच सुनवाई के दौरान फिल्म के निर्माता (प्रोड्यूसर) अमित जानी ने हाई कोर्ट को बताया कि यह फिल्म अभी किसी OTT प्लेटफॉर्म (जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, सोनी लिव या डिज्नी हॉटस्टार) पर भी रिलीज नहीं हो सकती, क्योंकि फिलहाल इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.