गोरखपुर, जून 19 -- झंगहा/चौरीचौरा, हिटी। झंगहा थानाक्षेत्र के गहिरा गांव में मंगलवार को खेत जोतने को लेकर हुई मारपीट में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के गहिरा निवासी रविंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। झंगहा थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एसआई सौरभ सिंह व उनकी टीम ने गौरी घाट पक्का पुल के पास से गिरफ्तार किया। पीड़ित पक्ष से देवता मुनि मिश्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी गाटा संख्या 2020 की भूमि पर अवैध कब्जा करने की नियत से जवाहर निषाद, राम सजन, राजकुमार निषाद, रामदुलारे, दुर्गेश, रीमा, सनी, मुनीब व गौतम मौर्य समेत अन्य लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और खेत जोतने लगे थे।विरोध करने पर आरोपियों ने भोला मिश्र श्रीकांत मिश्र उमाकांत मिश्रा रमा...