गोरखपुर, मई 7 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिटी। झंगहा थाना क्षेत्र के तेनुआ खुर्द गांव में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में अंशू राजभर, रंजीत राजभर तथा एक बाल अपचारी शामिल है। पुलिस ने उन्हें मुखबिर की सूचना पर बलुहट्टा क्षेत्र से पकड़ा। कार्रवाई नई बाजार चौकी प्रभारी अशोक सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस इससे पहले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब मामले में नामजद चार अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, चार मई की शाम करीब सात बजे तेनुआ खुर्द गांव में बाइक आगे-पीछे करने को लेकर अतुल चौहान और अंशू राजभर के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद अंशू, सुधांशु, रंजीत, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.