अपकंट्री: सर्पदंश से कोटेदार की पत्नी की मौत
गोरखपुर, जून 23 -- भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर गांव में सर्पदंश की शिकार हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव के कोटेदार रामदेव की पत्नी गौतीरा देवी को रविवार शाम घर में किसी जहरीले सांप ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान गौतीरा देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.