अपकंट्री: शादी का दबाव बनाने के लिए दी धमकी
गोरखपुर, जून 18 -- कैपियरगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मछलीगांव टोला ब्रह्मपुरवा निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने फोन पर शादी का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पड़ोस का रहने वाला दीपचन्द सहानी उनसे और उनके परिवार से रंजिश रखता है। करीब पन्द्रह दिन पहले दीपचन्द ने उनकी पुत्री के मोबाइल फोन पर कॉल कर गाली-गलौज की व शादी करने का दबाव बनाया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.