अपकंट्री: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, दो पर केस दर्ज
गोरखपुर, मई 15 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर घेरवा गांव निवासी उपेंद्र निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले वह शिवपुरी चकदह स्थित एक दुकान से घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे केदार और वीरू ने उन्हें रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के मुताबिक, राहगीरों के बीच-बचाव के बाद उनकी जान बच सकी। आरोप लगाया है कि दबंग लगातार घर पर चढ़कर गाली-गलौज कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.