गोरखपुर, जनवरी 2 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जंगल हरपुर निवासी शैलेश यादव को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोप है कि अभियुक्त ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर जबरन यौन शोषण किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.