गोरखपुर, अप्रैल 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के राधोपुर में व्यापारी की दुकान का ताला तोड़ने, सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने और पथराव का मामला सामने आया है। फुलवरिया निवासी व्यवसाई जय प्रकाश जायसवाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि दुकान को लेकर विवाद सिविल कोर्ट में चल रहा था, जिसमें फैसला उनके पक्ष में आया और 21 अप्रैल को पुलिस की मौजूदगी में कब्जा दिलाया गया। आरोप है कि 25 अप्रैल की रात करीब 20 लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे, ताला तोड़ा, पथराव किया और उनके कर्मचारी शकील को घायल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- उधार के पैसे मागने पर की मारपीट, घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...