गोरखपुर, दिसम्बर 19 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान चरगावां में 30 दिवसीय एकाउंटेबिलिटी प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संसाधन व्यक्तियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोशल आडिट निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आरआइआरडी चरगावां में प्रदेश के 35 बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) का 19 नवंबर से 30 दिवसीय आवासीय सर्टिफिकेशन कोर्स चला। आरआइआरडी के उप निदेशक व आचार्य डॉ. बी. लाल मौर्य, राष्ट्रीय ग्राम्य विकास संस्थान हैदराबाद के मुख्य प्रशिक्षक देवाशीष बेरा व आरआइआरडी की सत्र प्रभारी मंजू वर्मा द्वारा सभी बीआरपी को प्रमाण पत्र सौंपा। साथ ही प्रदेश के तीन ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बीआरपी में बस्ती के वी. ...