गोरखपुर, अप्रैल 20 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत के वार्ड नं 14 नई कालोनी लुचुई निवासी युवा जिम्नास्ट वैष्णवी मिश्रा ने प्रयागराज में आयोजित ऑल इंडिया नॉर्थ ज़ोन जिम्नास्टिक्स कैंप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह स्थान कैंप के दौरान आयोजित मॉडल प्रतियोगिताओं के परिणाम पर आधारित है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब का भी मान बढ़ाया है। वैष्णवी के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कमलेश मिश्र तथा लेफ्टिनेंट कर्नल वंदना शुक्लापटियाला में तैनात हैं। वैष्णवी ने बताया कि इस विशेष कैंप में उत्तर भारत के 10 राज्यों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहाँ केवल महिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (सब-जूनियर वर्ग) की चुनिंदा जिम्नास्ट्स को उनके नवंबर 2024-25 के दौरान प्रयागराज में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्राप्त अंकों के आधार पर आमंत्रित किय...