अपकंट्री:बिजली कटते ही ठप हो रहा नेटवर्क, सर्वर बाधित होने से जनता परेशान
गोरखपुर, जून 24 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होते ही विभिन्न मोबाइल टावरों और संचार कंपनियों के नेटवर्क प्रभावित हो जा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटने के कुछ ही समय बाद कई स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाता है, जबकि इंटरनेट सेवाएं भी ठप पड़ जाती हैं। नेटवर्क बाधित होने से लोगों को फोन कॉल करने, ऑनलाइन भुगतान करने तथा आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बैंक शाखाओं में भी सर्वर प्रभावित होने से ग्राहकों के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। सर्वर डाउन होने के कारण नकद निकासी, जमा, पासबुक अपडेट तथा अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
स्थानीय समस्याएं स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.