गोरखपुर, जुलाई 24 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर 28 मार्च 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 50 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ दिए जाने की मांग उठाई। एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री एवं गोरखपुर जिलाध्यक्ष तारकेश्वर शाही के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को बताया कि एक अप्रैल 2005 से पहले विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए。

मुख्यमंत्री का सकारात्मक आश्वासन प्रतिनिधिमंडल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि यह मामला सरकार और शासन के संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2005...