गोरखपुर, अप्रैल 7 -- पीपीगंज हिंदुस्तान संवाद नगर पंचायत पीपीगंज में मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को कार्यालय सभागार में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के समग्र विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।बैठक के दौरान नगर पंचायत की समिति में मनोनीत सभासदों के शामिल होने के बाद कुल सभासदों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। सभासदों ने बैठक में नाली सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और मच्छरों से बचाव हेतु दवा का नियमित छिड़काव कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नगर में निर्माण कार्य पथ प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.