गोरखपुर, मार्च 1 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा सेक्टर 26स्थित एक फैक्ट्री के श्रमिकों ने दो से तीन माह का वेतन नहीं मिलने रविवार को आक्रोशित हो गए।फैक्ट्री के सामने श्रमिकों ने प्रदर्शन कर जल्द वेतन भुगतान कराने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने आरोप लगाया कि हम सभी श्रमिक 12घंटे की ड्यूटी करते है ताकि समय पर वेतन मिल सके। उसी वेतन से परिवार का पालन पोषण चलता है। ठेकेदार मनमानी कर कुछ श्रमिकों का दो तो कुछ श्रमिकों का तीन माह से वेतन भुगतान नहीं किया है, जिससे श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट खङा हो गया है। होली का त्योहार है।वेतन भुगतान नहीं होने से त्योहार मनाना भी मुश्किल हो गया है। बार-बार कहने के बाद जिम्मेदार वेतन का भुगतान नहीं कर रहे हैं जिसके कारण श्रमिक के सामने रोटी का संकट गहराता जा रहा है। एसडीएम केशरी नंदन तिवारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.