अपकंट्री:जन जन तक पहुंचाएं कांग्रेस की उपलब्धियां: श्याम कुमार बर्वे
गोरखपुर, अगस्त 30 -- बरही/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ओर से चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के बरही चौकी अंतर्गत बैरियहवा स्थित जय श्री लाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराष्ट्र के रामटेक लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे ने कार्यकर्ताओं से गांवों में जाकर जन जन तक कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान गुजरात से शुरू होकर अब उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण में पहुंच गया है। अभियान का उद्देश्य गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को पार्टी के शासनकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार जैसे मुद्दों पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.