अपकंट्री:आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 36 घंटे बाद भी कई गांवों में आपूर्ति ठप
गोरखपुर, जून 24 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश ने झंगहा क्षेत्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि हाईटेंशन तार टूट जाने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। अमहिया, जंगल गौरी नंबर-1, सुगहा, लक्ष्मीपुर, झंगहा, शिवपुर समेत कई गांवों में 36 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है।बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है, लेकिन आपूर्ति बहाल होने में हो रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.