एटा, अप्रैल 25 -- शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीटी रोड स्थित अपंजीकृत न्यू सर्वोदय हॉस्पीटल, किदवईनगर स्थित क्लीनिक सील कर दिया। साथ ही एटा-गंजडुंडवारा मार्ग स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के बाहर नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई के दौरान न्यू सर्वोदय हॉस्पिटल से 11 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग टीम ने रेस्क्यू कराया है। एक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने अपंजीकृतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।शुक्रवार देर रात एसीएमओ डा.सतीश चंद्र नागर, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने जीटी रोड स्थित न्यू सर्वोदय हॉस्पीटल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मेडिकल कालेज में भर्ती 11 मरीजों का एंबुलेंस से रेस्क्यू कराया गया, जिसमें से एक महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.