पाकुड़, दिसम्बर 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव डॉ़ नीतिन मदन कुलकर्णी के पत्रांक 303 के निर्देशानुसार प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी तथा भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी महेशपुर ने महेशपुर प्रखंड अंर्तगत अपंजीकृत तथा अनाधिकृत रूप से पशु चिकित्सा कार्य कर रहे सभी झोलाछाप पशु चिकित्सकों को पशु चिकित्सा कार्य बंद करने संबंधी शपथ पत्र जमा करने का निर्देश दिया है। कार्यालय निर्देश के अनुसार प्रखंड महेशपुर अंर्तगत आए दिन अपंजीकृत एवं अनाधिकृत पशु चिकित्सकों द्वारा पशु चिकित्सा कार्य धड़ल्ले से किए जाने की शिकायत अधोहस्ताक्षरी को प्राप्त हो रही है। परिणाम स्वरूप पशुओं की असामयिक मौत भी हो जाती है। जिससे पशु पालकों को काफी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। ऐसे तथाकथित झोलाछाप पशु चिकित्सकों की प्रखंड क्षेत्र में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.