कुशीनगर, जून 18 -- कुशीनगर। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने जिले के सभी किराना दुकानदारों, कीटनाशी विक्रेताओं व पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटरों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में स्वीट नाईट, डायनासोर, श्री डेंगू किलर और कम्फर्ट ब्रांड की कीटनाशी अगरबत्तियों में अपंजीकृत व असुरक्षित रसायनों के उपयोग की पुष्टि हुई है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी ने इन उत्पादों का भंडारण, विक्रय व व्यापार पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर इन अपंजीकृत रसायनों से निर्मित अगरबत्तियों का भंडारण या बिक्री पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम व कीटनाशी नियमावली के तहत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विक्रेता की होगी। उन्होंने ब...