अपंजीकृत कीटनाशी उत्पादों की बिक्री पर सख्ती
सोनभद्र, सितम्बर 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में अपंजीकृत और प्रतिबंधित कीटनाशी रसायनों से बने उत्पादों की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर कृषि विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने सभी कीटनाशी विक्रेताओं, पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटरों और संबंधित व्यापारियों को ऐसे उत्पादों की बिक्री तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती और कॉइल में अपंजीकृत कीटनाशी रसायन मेपरफ्लुथ्रिन के प्रयोग को लेकर सतर्क रहने को कहा है। स्वीट नाइट डायनासोर और कम्फर्ट ब्रांड की अगरबत्ती व कॉइल के संबंध में भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी विक्रेता अपने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कीटनाशी उत्पादों का सत्यापन कर लें। अपंजीकृत अथवा प्रतिबंधित रसायन वाले कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.