अपंजीकृत अस्पताल व क्लीनिक सील
अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अवैध रूप से संचालित चिकित्सा इकाइयों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को टीम ने जवां क्षेत्र में एक अस्पताल और शहरी क्षेत्र में संचालित एक क्लीनिक को सील कर दिया। झोलाछाप प्रैक्टिस की निगरानी कर रहे नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान जवां क्षेत्र में संचालित नेहा हॉस्पिटल बिना किसी वैध पंजीकरण के चलता पाया गया। टीम के पूछने पर अस्पताल संचालक कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया गया। इसी क्रम में शहर के केला नगर इलाके में नीलम चौधरी के नाम से संचालित एक क्लीनिक भी अवैध रूप से संचालित मिलता पाया गया। यहां भी न तो पंजीकरण से संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.