एटा, जनवरी 27 -- अपंजीकृत अस्पताल में प्रसूता की प्रसव के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि आशा कार्यकत्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बजाए अस्पताल में लेकर पहुंची थी और जबरन अस्पताल में भर्ती करवाया था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है। थाना सकीट के गांव चुनीपुरा निवासी ज्योति (28) पत्नी विवेक रविवार को प्रसव पीड़ा हुआ। प्रसव पीड़ा होने पर घरवाले महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घरवालों का आरोप है कि कॉलेज के बाहर आशा कार्यकत्री मिली और कॉलेज में सभी सुविधाएं न होने की बात कहते हुए पीपल अड्डा स्थित अपंजीकृत आरएन अस्पताल लेकर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पहले तो अस्पताल में भर्ती कर लिया और हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया। परिवारीजन दूसरे अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.