लातेहार, मार्च 28 -- लातेहार,प्रतिनिधि। क्षेत्र के मनन चोटाग गांव में खतियानी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री व म्युटेशन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर बीते दिन जमकर मारपीट भी हुई थी। इस संबंध में दिगंबर यादव समेत विगन यादव, कृष्णा यादव, ईश्वरी यादव, प्रदीप यादव और मनोज यादव ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। दिगंबर यादव के अनुसार पूर्व में भी डीसी,सीओ समेत कई अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था। परंतु 113 दिनों तक चले विवाद के बाद बीती दिन उक्त जमीन का कथित फर्जी रजिस्ट्री व म्युटेशन गलत तरीके से कर दिया गया। दिगंबर यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि मौजा मनन चोटाग स्थित खाता संख्या-30, प्लॉट संख्या 681, 1234 एवं 686, कुल रकबा 49.5 डी जमीन पर सभी आवेदकों का पैतृक ...