रामगढ़, अप्रैल 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के सोसोखुर्द गांव निवासी टेम्पो चालक रविंद्र करमाली 40 वर्ष की बुधवार को पेटरवार थाना क्षेत्र के धोबीया जारा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गोला से अपने ऑटो में सवारियों को लेकर पेटरवार की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक तीन वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें रविंद्र करमाली की मौक़े पर मौत हो गई। घटना के बाद सोसोखुर्द गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी इंदु देवी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- हाइवा की चपेट में आने से सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी की मौत पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्य दहाड़े मार कर रो रहे है। मृतक की पत्नी इंदु देवी कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्त्ता बताई जाती है। उसके आकस्मिक निधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.