सहरसा, फरवरी 13 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भू.ना. मंडल विश्वविद्यालय,मधेपुरा के विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें सहरसा के महाविद्यालयों और पी जी केंद्र के अध्यक्ष तथा सक्रिय सदस्य शामिल हुए। बैठक में अन्य राज्यों जैसे हरियाणा हिमाचल प्रदेश औऱ बंगाल की तरह 65 वर्षों तक निर्बाध सेवा नियमितीकरण की मांग की गई। अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने कहा कि संघ वर्षों से यह मांग सरकार से करती आ रही है।बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति ने भी इसकी अनुशंसा की है जो शिक्षा विभाग में लंबित है। अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षकों की सेवा का नीति में परिवर्तन करते हुए स्थायी समायोजन किया जाना चाहिए। अध्यापकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नियमों में परिवर्तन करते हुए विद्यालय के संविदा शिक्षकों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.